Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन:अर्थव्यवस्था की लंबी छलांग फिर नज़र आई

April 29, 2024

चीन:अर्थव्यवस्था की लंबी छलांग फिर नज़र आई

इस साल की पहली तिमाही में चीन की जीडीपी 29,629.9 बिलियन युवान रही, जो साल-दर-साल 5.3% की वृद्धि मापी गई। यह चीनी आर्थिक विकास के प्रति गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और अन्य पश्चिमी संस्थाओं की अपेक्षाओं से कहीं अधिक है। चीन में आर्थिक सुधार इतनी तेजी से होने का कारण न केवल उसके निर्यात प्रदर्शन में परिलक्षित होता है, बल्कि घरेलू मांग में भी संतोषजनक बदलाव देखा गया है।

उदाहरण के लिए, अकेले वसंत महोत्सव के दौरान चीन का घरेलू पर्यटन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, साल-दर-साल 34.3% की वृद्धि हुई। आम लोग उपभोग को लेकर बहुत उत्साहित हैं, और उपभोग ने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम उद्योगों की रिकवरी को प्रेरित किया है, जिससे आर्थिक विकास के लिए एक अच्छा चक्र बना है।

विदेशी व्यापार और उपभोग हमेशा से आर्थिक विकास के सबसे महत्वपूर्ण इंजन रहे हैं और इस साल चीन के आयात-निर्यात तथा उपभोग दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। उदाहरण के लिए, 15 अप्रैल को उद्घाटित 135वें कैंटन मेले में, 205 देशों और क्षेत्रों के 60,000 से अधिक विदेशी खरीदारों ने पहले दिन ऑफ़लाइन मेले में भाग लिया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.5% की वृद्धि है। मेले में चीनी उत्पाद विदेशी व्यापारियों में बहुत लोकप्रिय हैं, और बड़ी संख्या में निर्यात लेनदेन अनुबंध संपंन हो गए हैं।

अप्रैल में दक्षिणी चीन के हाइकोउ शहर में आयोजित चौथे चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता सामान एक्सपो में 71 देशों और क्षेत्रों के प्रदर्शक 4,000 से अधिक उपभोक्ता गुणवत्ता वाले ब्रांड लेकर आए। भाग लेने वाले देशों और ब्रांडों की संख्या का नया रिकोर्ट हुआ। एक्सपो विदेशी उत्पादों को चीनी बाजार में प्रवेश करने के लिए सुअवसर प्रदान करता है। सभी जानकारियों से पता चलता है कि चीन की खपत और आयात-निर्यात का शीघ्र ही विकास हो रहा है। चीनी बाजारों में अधिक से अधिक विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है।

उधर, व्यापार और उपभोग केवल अर्थव्यवस्था में मात्रात्मक विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं, और स्वस्थ आर्थिक विकास गुणात्मक सुधार से अविभाज्य है। वर्तमान में चीन का आर्थिक परिवर्तन वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति पर केंद्रित है, कुछ मुख्य प्रौद्योगिकियां जो लंबे समय से विदेशी देशों द्वारा अवरुद्ध हैं, उन्हें चीनी कंपनियों द्वारा एक-एक करके तोड़ा जा रहा है। उदाहरण के लिए, हुआवेई कंपनी का नवीनतम मोबाइल फोन अपने स्वयं के उच्च-स्तरीय 5 जी चिप्स का उपयोग करता है,

और साथ ही चीन के पहले घरेलू उत्पादित 5-नैनोमीटर डीयूवी लिथोग्राफी मशीन का आगमन भी सामने आया है। जो चीनी कंपनियों के लिए सेमीकंडक्टर निर्माण की मुख्य तकनीक को तोड़ते हुए भारी सफलताएं हासिल करने का प्रतीक है। डिजिटल प्रौद्योगिकी के युग में, कंप्यूटर से संबंधित सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर किसी एक देश के औद्योगिक स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रमुख सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी पश्चिमी कंपनियों का एकाधिकार है।

उपर सीपीयू पर शोध करने के संदर्भ में चीनी कंपनियों ने पश्चिम की नाकाबंदी के तहत तकनीकी सफलताएँ हासिल की हैं। बड़ी संख्या में उच्च-तकनीकी उद्यमों के अस्तित्व के कारण ही चीनी अर्थव्यवस्था का दीर्घकालीन व स्वस्थ विकास होने की नींव प्राप्त है। यह उम्मीद की जा सकती है कि चीनी उद्यमों के तकनीकी उन्नयन के साथ, चीन का आर्थिक विकास केवल मात्रा के स्तर पर नहीं, बल्कि गुणवत्ता और मानकों के सर्वांगीण सुधार में परिलक्षित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें