Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल के हमले में करीब 20 फिलीस्तीनियों की हुई मौत

April 30, 2024

इजरायल के हमले में करीब 20 फिलीस्तीनियों की हुई मौत

गाजा: दक्षिण गाजा पट्टी के राफा शहर के तीन आवासीय इमारतों पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में करीब 20 फिलीस्तीनी मारे गये हैं।

फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने सोमवार को बताया कि गाजा पट्टी के राफा शहर के आवासीय क्षेत्र में रविवार रात इजरायल ने हवाई हमले किए जिसमें करीब 20 लोगों की जान चली गयी। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं ओर कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं। ये हमले काहिरा में हमास नेताओं और मिस्र के मध्यस्थों के बीच नए दौर की संघर्ष विराम वार्ता से ठीक पहले हुये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें