Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

संकटमोचन हनुमान जी को करना है प्रसन्न, तो करे मंगलवार के दिन ये पांच उपाय, मिलेगी सफलता दूर होंगे कष्ट

April 30, 2024

संकटमोचन हनुमान जी को करना है प्रसन्न, तो करे मंगलवार के दिन ये पांच उपाय, मिलेगी सफलता दूर होंगे कष्ट

धर्म:- पवन पुत्र हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। हिंदी धर्म के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन जो भी भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है उसे इनकी विशेष किर्पा प्राप्त होती है। और भय, दुख, विपत्ति जैसी समस्याओं का निवारण हो जाता है और जीवन में शुभ-मंगल का आगमन होता है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से हनुमान जी को प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा बनती है। तो आइए जानते हैं मंगलवार के कुछ कारगर उपाय

1.तुलसी के उपाय :- हनुमान जी को तुलसी काफी पसंद है। हर मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। इस उपाय को करने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के हर दुख को हर लेते हैं।

    2.नारियल के उपाय :- मंगलवार के दिन मंदिर जाकर अपने सिर के ऊपर वार कर हनुमान जी की मूर्ति के आगे फोड़ दें। ऐसा करने से हनुमान जी तक आपकी समस्या पहुंचती है और आपकी हर परेशानी का निदान हो जाता है।

    3.हनुमान जी को ये भोग लगाए :- मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बली को बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं , ऐसा करने से हनुमान जी खुश होकर भक्तों की सारी मनोकामन को पूरा करते हैं।

    4.सिंदुर का उपाय :- कहा जाता है कि बजरंग बली को कुमकुम लगाना पसंद है इसलिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। मंगलवार के दिन इस उपाय को करने से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं।

    5.करें पीपल के पत्ता वाला उपाय :- शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर 11 पीपल के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करना और भी लाभदायक रहेगा कि पीपल के पत्ते पर कुमकुम से जय श्री राम लिखें और फिर हनुमान चालीसा का जाप करे। उसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। ऐसा करने से भक्तों को आर्थिक समस्या से छुट्टी मिलती है और पैसों के योग बनते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते खंडित न हों।

      खबरें और भी हैं...

      Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
      ऐप खोलें