Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने चीनी-फ्रांसीसी भोजन और संस्कृति का आदान-प्रदान कार्यक्रम किया शुरू

May 1, 2024

सीएमजी ने चीनी-फ्रांसीसी भोजन और संस्कृति का आदान-प्रदान कार्यक्रम किया शुरू

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग जल्द ही फ्रांस की राजकीय यात्रा करेंगे। इस मौके पर, 30 अप्रैल को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने चीन में फ्रांसीसी दूतावास के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन के नाम पर और संस्कृति को एक माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए, “चीनी-फ्रांसीसी बावर्ची प्रतियोगिता” नाम का एक बड़े पैमाने वाला कार्यक्रम शुरू किया, जिसका उद्देश्य चीन-फ्रांस के बीच भोजन और संस्कृति का आदान-प्रदान करना है। 

सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने मंगलवार को पेइचिंग में आयोजित शुभारंभ रस्म में भाषण देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के नेतृत्व में चीन और फ्रांस के बीच मानविकी आदान-प्रदान लगातार मजबूत हो रहा है। सीएमजी ने फ्रांसीसी मित्रों के साथ सिलसिलेवार फलदायी सहयोग किए, और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के स्थान को विस्तार किया। 

शन ने यह भी कहा कि भोजन और संस्कृति का मिश्रण चीन और फ्रांस के लोगों की स्मृतियों में गहराई से अंकित है। यह न केवल जीभ की नोक पर एक कला है, बल्कि लोगों और दुनिया के बीच और लोगों के बीच संचार और एकीकरण भी है। इस बार आयोजित इस कार्यक्रम से चीन और फ्रांस के रीति-रिवाजों, संस्कृति और ज्ञान की प्रस्तुति होगी, और दोनों देशों के लोगों के बीच आध्यात्मिक संबंध और भावनात्मक संबंध को बढ़ावा मिलेगा। 

वहीं, चीन में फ्रांसीसी राजदूत बर्ट्रेंड लोर्थोलरी ने अपने भाषण में कहा कि गैस्ट्रोनॉमी की कला कूटनीति का सबसे उत्कृष्ट नमूना है। फ्रांसीसी और चीनी भोजन संस्कृति को बढ़ावा देना निस्संदेह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को उजागर करने का सबसे अच्छा तरीका है। फ़्रांस के लिए, भोजन न केवल एक कला है, बल्कि स्थानीय भू-भाग पर आधारित एक पारिस्थितिकी तंत्र भी है।

राजदूत बर्ट्रेंड लोर्थोलरी ने आगे कहा कि इस वर्ष फ्रांस और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ ही नहीं, फ्रांस-चीन संस्कृति पर्यटन वर्ष भी है। ऐसे सार्थक साल में, चाइना मीडिया ग्रुप ने “चीनी-फ्रांसीसी बावर्ची प्रतियोगिता” कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम के माध्यम से भोजन और संस्कृति पर फ्रांस और चीन के बीच आदान-प्रदान का संवाद होगा। सांस्कृतिक विरासत और नवीन तरीकों के माध्यम से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक आदान-प्रदान संबंध और मजबूत होंगे। 

30 अप्रैल के शुभारंभ समारोह में चीनी और फ्रांसीसी बावर्चियों ने दोनों देशों के स्वादिष्ट भोजन के प्रति अपनी-अपनी सराहना और पसंदीदा व्यक्त की और स्वादिष्ट भोजन के नाम पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। 

बता दें कि सीएमजी के “चीनी-फ्रांसीसी बावर्ची प्रतियोगिता” कार्यक्रम में कुल 10 एपिसोड हैं, प्रत्येक एपिसोड 60 मिनट का है। इस दौरान, 20 चीनी और फ्रांसीसी बावर्ची प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राजनयिक दूतों, प्रसिद्ध सांस्कृतिक विद्वानों आदि से बना एक भोजन चखने वाला समूह उन द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखेगा। विजेता डिश को “चीन-फ्रांस सर्वोत्तम बावर्ची मेन्यू” में चुना जाएगा।

यह कार्यक्रम जुलाई में चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ सीसीटीवी के कई चैनलों, उनके नए मीडिया प्लेटफार्म और फ्रांसीसी मीडिया पर ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें