Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA स्टाफ़ ने 2 किलो 563 ग्राम अफीम सहित 3 युवक को किया काबू

May 1, 2024

CIA स्टाफ़ ने 2 किलो 563 ग्राम अफीम सहित 3 युवक को किया काबू

सफीदों : सीआईए स्टाफ सफीदों ने पिल्लूखेडा के पास 152डी हाईवे से गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को काबू करके तलाशी के दौरान उसमें से 2 किलो 563 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समरेज खान निवासी देवी नगर पोटा साहिब (सिरमौर), शामिल निवासी मतरालियो पोटा साहिब (सिरमौर) व मेहताब निवासी जसोवाला विकास नगर (देहरादून) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए टोल प्लाजा 152डी पिल्लूखेडा पर मौजूद थी।

इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गाडी नंबर एचपी17जी-6125 ट्रक नारनौल से अंबाला की तरफ जाएगा, जिसमे काफी मात्र में नशीला पदार्थ अफीम या चुरापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर तत्परता से एक टीम का गठन करके हाईवे 152डी पर नाकाबंदी शुरू की गई। करीब 15-20 मिनट बाद उपरोक्त गाडी आती दिखाई दी, जिसको इशारा करके रु कवाया गया। जिसमें तीन आदमी बैठे दिखाई दिए। टीम ने तीनों से पूछताछ करके ड्यूटी मिजस्ट्रेट राजदीप भाटिया को मौके पर बुलाया गया और उनकी हाजिरी में ट्रक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक की पीछे बॉडी में बंधे रस्सों को खोलकर तिरपाल हटाकर चैक किया तो गाडी में नीले रंग के शील्ड ड्रम भरे हुए थे। बॉडी के अगले हिस्से में एक ड्रम के ऊपर एक थैला रखा मिला जिसको खोलकर देखा तो उसके अंदर से तीन पारदर्शी थैलियां मिली। सभी के मुंह लाल रंग के परांदे से बंधे हुए थे। तीनों थैलियों को खोलकर चैक किया तो तीनों थैलियों में अफीम बरामद हुई। अफीम का वजन किया गया एक थैली का वजन 1 किलो 40 ग्राम, दूसरी थैली का वजन 1 किलो 20 ग्राम व तीसरी थैली का वजन 503 ग्राम मिला।

आरोपियों से बिना परिमट बिना लाइसेंस के नशीला पदार्थ बरामद होने पर उनके खिलाफ पिल्लूखेडा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई विनोद कुमार ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अविध के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व कडी दर कडी जोडकर मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संलिप्त होने बारे पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें