Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 2 वर्षों के सीमित समय दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए बेहतरीन कार्य: Meet Hayer

May 2, 2024

पिछले 2 वर्षों के सीमित समय दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए बेहतरीन कार्य: Meet Hayer

भवानीगढ़: संगरूर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक चुनावी बैठक की। इस मौके पर उनके साथ हलका विधायक नरेंद्र कौर भराज भी मौजूद रहीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीत हेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सीमित समय में किए गए बेहतरीन कार्यों के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने महज दो साल में घरों के बिजली बिल माफ करने जैसे चुनावी वादे पूरे किए हैं, वहीं खेतों में नहरी पानी देने, प्राइवेट थर्मल प्लांट को सरकार के हाथ में लेने जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं।

मीत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नीचा दिखाने वाले बयानों से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई है। एक सवाल के जवाब में हेयर ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि पहले टिकट के लिए नेता एक महीने पहले से ही पैरवी कर दिल्ली में डेरा डाल देते थे, लेकिन यह पहली बार है कि बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी के नेता टिकट ना लेने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, यही वजह है कि बीजेपी संगरूर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।

साथ ही सरकार द्वारा उन महिलाओं को एक हजार रुपये देने की गारंटी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने उन्हें पांच साल के लिए सरकार में बिठाया और पिछले दो साल में पंजाब की प्रगति के लिए कई काम किए गए हैं जो पिछली सरकारें कभी नहीं कर पायी और समय आने पर मान सरकार महिलाओं के लिए किए गए एक हजार रुपये की गारंटी को भी पूरा करेगी। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह फग्गूवाला अध्यक्ष ट्रक यूनियन, गुरतेज सिंह, भीम सिंह, प्रदीप मित्तल, इकबाल सिंह बाली, शिंदरपाल कौर समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें