Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण हकीकत से कोसों दूर: शरद पवार

May 2, 2024

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण हकीकत से कोसों दूर: शरद पवार

कोल्हापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और कहा कि उनके भाषणों में तथ्यों और हकीकत का अभाव है। पवार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते बल्कि उनका ध्यान भटकाते हैं। पवार ने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसके भाषण तथ्यों और वास्तविकता पर आधारित न हों। वह मुझ पर और उद्धव ठाकरे पर निशाना साध कर संतुष्ट हैं।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में पांच चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने पर हैरानी जताते हुए कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है कि मोदी यहां जितना संभव हो, प्रचार कर सकें..सत्तासीन लोग चिंतित हैं।’’

पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार यह कह रहे हैं कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आया तो वह धर्म के आधार पर आरक्षण लाएगा, जो केवल सामाजिक तनाव पैदा करने का एक प्रयास है। पवार ने कहा, ‘‘हमने ऐसा कभी नहीं कहा। यह मोदी की बनाई बात है।’’ राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘महाराष्ट्र में एक ‘भटकती आत्मा’ है, अगर उसे सफलता नहीं मिलती तो वह दूसरों के अच्छे काम बर्बाद कर देती है। महाराष्ट्र इसका शिकार रहा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें