Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गग्गल हिट एंड रन केस में मृत एक युवक पूर्व क्रिकेटर Suresh Raina का ममेरा भाई था

May 3, 2024

गग्गल हिट एंड रन केस में मृत एक युवक पूर्व क्रिकेटर Suresh Raina का ममेरा भाई था

धर्मशाला: भारतीय क्रि केट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक सड़क हादसे में उनके ममेरे भाई की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गग्गल में पेश आया है। बताया जा रहा है 27 वर्षीय सौरभ स्कूटी पर कुठमा के एक युवक शुभम के साथ रात के समय गग्गल से बनोई की ओर जा रहा था, इसी दौरान कुठमा में सामने से आर रही विंगर गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को टीएमसी कांगड़ा पहुंचाया गया, लेकिन वहां मौजूद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश रैना अपने मामा मांगो राम और ममेरे भाइयों से मिलने भी यहां आया करते थे। मांगो राम के दो बेटों में सौरभ बड़ा था, जबकि छोटा बेटा रोहित चंडीगढ़ में क्रि केटर अकादमी की ओर से क्रि केट खेलता है। सुरेश रैना रोहित को कोचिंग दिलाने के लिए चंडीगढ़ ले गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें