Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, श्रीराम लला के दर्शन कर हुए भावुक

May 4, 2024

पाकिस्तान से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, श्रीराम लला के दर्शन कर हुए भावुक

अयोध्या: पाकिस्तान से आए ढाई सौ श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को यहां श्री राम लला का दर्शन किया। पड़ोसी देश के सिन्ध प्रांत के 34 जिलों से आए ये श्रद्धालु बजरंग बली का दर्शन करने हनुमान गढ़ी भी पहुंचे और सरयू आरती में भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के सक्खर,सांगण,कंथकोट, चिचड़ा,पैनो,बैजी, पीतापिन, मैसरा, भैलारी आदि स्थानों से सिन्धी समाज के ढाई सौ लोग शादानी दरबार की अगुवाई में तीर्थ यात्रा पर भारत आए हुए हैं। अयोध्या में गुरुवार रात पहुंचने के बाद इनके कार्यक्रम में सूरजकुंड, गुप्तारघाट के उपरांत दोपहर में श्रीराम लला का दर्शन तय था। इस टोली के स्थानीय प्रतिनिधि उमेश जीलानी ने बताया कि पड़ोसी देश के श्रद्धालु ढोल नगाड़े के साथ नाचते -झूमते जयकारा लगाते रामलला के दरबार पहुंचे और शीश नवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें