Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Superstar Singer 3 शो में Neha Kakkar ने निशांत गुप्ता की तारीफ की,बोलीं- इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है

May 4, 2024

Superstar Singer 3 शो में Neha Kakkar ने निशांत गुप्ता की तारीफ की,बोलीं- इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका नेहा कक्ड़ ने सुपरस्टार सिंगर 3 शो में प्रतिभागी निशांत गुप्ता की तारीफ की करते हुए कहा कि महज नौ साल की उम्र में भी, इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है। इस रविवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का होमग्रोन किड्स सिंगिंग रियलिटी शो, ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ ‘आरडी 40 स्पेशल’ में महान आरडी बर्मन की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हुए आपको पुरानी यादों के सफर में ले जाएगा।

भारतीय सिनेमा के प्रति आरडी बर्मन के योगदान के 40 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाते हुए, प्रतियोगी अपने कैप्टन्स के साथ ‘40 अनोखे गानों’ को परफॉर्म करेंगे, जो संगीत के दिग्गज ‘आरडी बर्मन’ के बेहद प्रसिद्ध हिट थे। अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित करके, मोहम्मद दानिश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, गुरुग्राम के नौ वर्षीय निशांत गुप्ता, 1980 के दशक की फिल्म ‘खूबसूरत’ के गाने ‘पिया बावरी’ की अपनी क्लासिकल प्रस्तुति से सभी को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

इस नन्हे प्रतिभाशाली कलाकार के दिल छूने वाले एक्ट का समापन होते-होते सुपर जज नेहा कक्कड़ और कैप्टन्स के रोंगटे खड़े हो गए, और उन्होंने जितनी आसानी से हाई नोट्स लिए उससे यह एक यादगार परफॉर्मेंस बन गया। सुपर जज नेहा कक्कड़ ने कहा, हे भगवान, मैं अवाक हूं! महज नौ साल की उम्र में, इतने ऊंचे स्तर पर परफॉर्म करना असाधारण है। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि उन्होंने खुद के लिए गाना गाया; जिसमें अपनी कला के प्रति उनका सालों का समर्पण और कड़ी मेहनत दिखाई दे रही थी। ऐसे ही मेहनत करते रहें।

मैं इस परफॉर्मेंस का हिस्सा बनकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं। कैप्टन सलमान अली ने कहा, आपके परफॉर्मेंस ने हमें सन्न कर दिया। इसके अलावा, जैसा कि नेहा मैम ने सही ढंग से ज़िक्र किया है, इतने उच्च स्तर पर परफॉर्म करने के लिए दशकों के अभ्यास की ज़रूरत होती है, और आपकी कला व आपकी शानदार प्रस्तुति को सलाम। ऐसा लगा मानो आप कोई छोटे उस्ताद नहीं बल्कि ‘बड़े उस्ताद’ हों। आप काफी अच्छा गाते हैं लेकिन आज आपने जो किया वह बेहतरीन था।

आप इस क्लासिकल स्टाइल के राजा हैं; इस स्टाइल में आपकी बहुमुखी प्रतिभा किसी की पहुंच से परे है, इसलिए इसमें मेहनत करते रहें और शुभकामनाएं। निशांत की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब श्रेया घोषाल के इंस्टाग्राम कमेंट का एक स्क्रीनशॉट दिखाया गया जिसमें उन्होंने निशांत के एक परफॉर्मेंस टिप्पणी की थी, और बताया था कि वह उनकी गायन क्षमता से कैसे हैरान थीं। सुपरस्टार सिंगर 3 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें