Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, LSG vs KKR, 54th Match: कोलकाता ने लखनऊ को 98 रनों हराकर प्लेऑफ में की एंट्री, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

May 5, 2024

IPL 2024, LSG vs KKR, 54th Match: कोलकाता ने लखनऊ को 98 रनों हराकर प्लेऑफ में की एंट्री, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024, LSG vs KKR, 54th Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 54वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 236 रन बनाए।

कोलकाता ने तैयार किया 236 रनों का लक्ष्य:-

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। इस मैदान पर यह टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में केकेआर की शुरुआत दमदार हुई। सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को आउट किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन ने 81 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। टीम को तीसरा झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा। उन्हें नवीन-उल-हक ने शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को निशाना बनाया। वह 26 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर लौटे। इस मैच में रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने एक रन बनाया। रमनदीप और वेंकटेश नाबाद रहे। लखनऊ के लिए नवीन-उल-हक ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
इम्पैक्ट सब : अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें