Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : दिल का दौरा पड़ने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; भाई-बहन की मौत, 4 घायल

May 6, 2024

Road Accident : दिल का दौरा पड़ने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; भाई-बहन की मौत, 4 घायल

मुकेरियां। तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर बूडेवाल के पास देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस कारण भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। हादसे का कारण कार चालक को दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि जयेश महानत अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे। शाम करीब 5.30 बजे अपने घर मुकेरियां वापस आ रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जयेश महानत (45) व सुप्रिया वालिया (55) की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की मदद से कार में फंसे 4 लोगों को बाहर निकालकर मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में नवेदना, तारा देवी, सुमन, डिंपी जयेश महानत गंभीर घायल हो गए।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मरे
अबोहर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। गांव किल्लियांवाली वासी एक पुजारी सहित 2 लोग इस हासदे का शिकार बन गए। जानकारी के अनुसार गांव किल्लियांवाली वासी और पंडित का कार्य करने वाले रमेश शर्मा (65) के बेटे पवन कुमार ने बताया कि उसके पिता सुबह 8 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे। लेकिन, 10 बजे उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली। वहीं, सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतक जगनंदन पप्पी के बेटे रूपिंद्र ने बताया कि नए मकान का निर्माण कार्य शुरू करना था जिसका शिलान्यास वस्तुशास्त्र के अनुसार करवाने के लिए पंडित रमेश शर्मा को लेने के लिए आए थे।

रमेश शर्मा और जगनंदन पप्पी जब सीतो रोड़ स्थित रेवनवुड इंटरनैशनल स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे, दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई कांशीराम ने दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक रमेश शर्मा के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया और उसके बेटे पवन कुमार ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर अपने पिता की पहचान की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें