Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

May 6, 2024

नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

यमुनानगर: कलेसर लाल ढांग के नजदीक नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लगभग रात 10 बजे के आस पास हुआ। ग़नीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक में आग कैसे लगी इन कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग कलेसर लाल ढांग (यमुनानगर) के नजदीक घने जंगलों के बीच में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी थी । ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी देख ड्राइवर और क्लीनर कूद गए । घना जंगल और रेंज ना होने की वजह से वहां फायर ब्रिगेड को नहीं बुलाया जा सका और ऐसे में गाड़ी जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 10:12 पर ये हादसा हुआ । आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा धधक गया,देखते ही देखते आग की लपटे पूरे ट्रक में चढ़ गई, ड्राइवर और क्लीनर खिड़की तोड़कर ट्रक से बाहर आए और इस तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर और क्लीनर ने राहगीरों को रोका लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। जिस जगह पर ट्रक में आग लगी है वह एरिया हरियाणा और हिमाचल का बॉर्डर बताया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें