Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण की वोटिंग जारी, PM MODI ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला, लोगों का अभिवादन करते हुए एक बच्चे को भी भीड़ में दुलारा

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण की वोटिंग जारी, PM MODI ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला, लोगों का अभिवादन करते हुए एक बच्चे को भी भीड़ में दुलारा

Lok Sabha Election 2024 : अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। निशान हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा रंग की हाफ जैकेट पहने पीएम मोदी अमित शाह के साथ वोटिंग बूथ तक गए। उन्होंने रास्ते में रुककर लोगों की ओर हाथ हिलाया और अपने एक स्केच पर हस्ताक्षर भी किए। इस बीच, पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपने मतदान केंद्र के बाहर एक युवा लड़की के साथ तस्वीर भी क्लिक की। इससे पहले, पीएम मोदी ने लोगों से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

पीएम ने किया ट्वीट…

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज के चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से चुनाव को और अधिक जीवंत बनाएगी।”

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान
आम चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं वे हैं असम (4), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (7), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (2), गोवा (2), गुजरात (25) ), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (11), मध्य प्रदेश (8), उत्तर प्रदेश (10) और पश्चिम बंगाल (4)। बीजेपी ने सूरत सीट निर्विरोध जीत ली है। इस चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं.। इस चरण में कुल 17.24 करोड़ मतदाता 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। चुनाव पैनल ने कहा कि 23 देशों के 75 प्रतिनिधि मतदान प्रक्रिया देखेंगे।

पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद लोगों का अभिवादन करते हुए एक बच्चे को भी भीड़ में दुलारा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें