Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेपी नड्डा ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया

May 7, 2024

जेपी नड्डा ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं खासकर युवाओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है। जेपी नड्डा ने हिंदी, अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया। जेपी नड्डा ने लिखा, ‘आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर रहे सभी मतदाताओं विशेषत: युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

आपका प्रत्येक वोट सशक्त, गौरवपूर्ण व समृद्धशाली भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने, सुरक्षित व समावेशी राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अमूल्य है। विकसित भारत निर्माण आज जन-जन का संकल्प बना है। यह लोकतंत्र की जननी हमारे देश को स्वर्णमि भविष्य के पथ पर अग्रसर करेगा।‘

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें