Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मताधिकार का किया प्रयोग

May 7, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मताधिकार का किया प्रयोग

अहमदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर मंगलवार सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शाह ने यहां नारणपुरा इलाके में मतदान केंद्र पर जाते हुए लोगों का अभिवादन किया, उनसे बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, पुत्र जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों के सामने अपनी स्याही लगी उंगलि दिखाई। उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आकर लोगों का अभिवादन किया और पास के एक मंदिर में अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। वह हर बार मतदान के बाद इस तरह की परंपरा का पालन करते हैं। गुजरात की 25 लोकसभा सीट के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें