Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 7, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया और चार पैसे मजबूत होकर 83.48 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी तेजी पर रोक लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.52 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.18 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत चढक़र 83.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,168.75 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी, 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों पर लगाई रोक, भड़के ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें