Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड ने कहा

May 7, 2024

बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड ने कहा

मुंबई: मुंबई इंडियंस के आईपीएल प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने के बावजूद बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टीम का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं है। मुंबई ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव (नाबाद 102) ने आईपीएल में दूसरा शतक जड़ा।

मुंबई की यह 12 मैचों में चौथी ही जीत थी। टी20 विश्व कप को देखते हुए बुमराह को आराम देने के सवाल पर पोलार्ड ने कहा ,‘‘ हमने इस पर कोई बात नहीं की है। मुझे नहीं लगता कि यह मेरा काम है लेकिन देखते हैं कि क्या होता है । हम सभी यहां पूरा आईपीएल खेलने के लिये हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य आईपीएल पूरा करना है। उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है।

’’पोलार्ड ने कहा कि बल्लेबाजी कोच होने के नाते सबसे कठिन काम सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज से आक्रामक खेल पर नियंत्रण कराना है। उन्होंने कहा ,‘‘वह स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाज है । वह हर गेंद को पीटन चाहता है । ऐसे में बल्लेबाजी कोच के लिये सबसे कठिन काम उसकी स्वाभाविक शैली को बदलना है ।

लेकिन बहुत ज्यादा नियंत्रण की भी जरूरत नहीं है क्योंकि आजकल क्रिकेट में इतने रन बन रहे हैं। वहीं सनराइजर्स के सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने कहा कि सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर मैच उनकी जद से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा,‘‘ वह अद्भुत क्रिकेटर है और विश्व कप में भी वह अपनी छाप छोड़ेगा। उसे गेंदबाजी करना काफी कठिन है । उसके जैसा बल्लेबाज मिलना मुश्किल है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें