Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंदिर में चोरी करने आए चोर ने पुजारी पर किया हमला, CCTV Video आई सामने

May 7, 2024

मंदिर में चोरी करने आए चोर ने पुजारी पर किया हमला, CCTV Video आई सामने

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : गुरदासपुर के मोहल्ला शिव नगर में स्थित सती माता मंदिर में देर रात 12.30 बजे के करीब एक चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसा, लेकिन मंदिर के पुजारी के जाग जाने के बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुजारी ने उसे पकड़ लिया और चोर पुजारी के साथ हाथापाई करने लगा। तभी डर के मारे पुजारी ने उसे छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया।

वहीं पुजारी का कहना है कि चोर ने उस पर हमला करने की काफी कोशिश की लेकिन बड़ी मुश्किल से पुजारी ने अपनी जान बचाई। इस मामले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा राम दास त्यागी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों से 108 श्री रामायण पाठ चल रहा है, जिसके कारण श्री रामायण पढ़ने वालों की ड्यूटी बदलती रहती है, जिस कारण मंदिर के मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था। रात को करीब 12.30 बजे एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ और कमरों की तलाशी लेने लगा जिस पर पुजारी की आंख खुल गई और उन्होंने उस चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर ने उन पर हमला कर दिया जिसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाते हुए चोर को छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया उन्होंने कहा कि मंदिर में रामायण के पाठ चल रहे हैं या चोर वहां पर मूर्ती को तोड़कर बेअदबी भी कर सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें