Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिख अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : Matthew Miller

May 7, 2024

सिख अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : Matthew Miller

वाशिंगटनः अमेरिका में सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोपों पर भारत द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का अमेरिका इंतजार कर रहा है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि उन्होंने (भारत सरकार ने) मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और जांच जारी है, हम जांच के नतीजों का इंतजार करेंगे। लेकिन हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमें लगता है कि उन्हें भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

मिलर उन आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया है कि भारत सरकार के अधिकारी अमेरिकी नागरिक और अलगाववादी सिख नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘मैं आपको वहां की जांच के विवरण के बारे में बात करने के लिए कनाडा के अधिकारियों का संदर्भ दूंगा। अभियोग के संबंध में, मैं न्याय विभाग को विस्तार से ब्यौरा पेश करने के लिए कहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘इसके बाद ही मैं कह पाउंगा कि विदेश मंत्रलय के पास यह मामला आते ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि ये आरोप पहले सार्वजनिक किए गए और यह कुछ ऐसा है जिसे भारत को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए।’’

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अज्ञात स्नेतों का हवाला देते हुए हाल ही में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी का नाम, पिछले साल अमेरिकी में पन्नू को मारने की कथित साजिश के संबंध में लिया था। भारत ने इस रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि रिपोर्ट में एक गंभीर मामले पर अनुचित और अप्रमाणित आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले मंगलवार को नई दिल्ली में कहा, संबंधित रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है। जायसवाल ने कहा कि कथित साजिश पर अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की जांच के लिए नई दिल्ली द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति अभी भी मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें