Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 08 मई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

May 8, 2024

आज का अंक राशिफल 08 मई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

8 may ka Ank Rashifal: आज 8 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/05/2024, 8+5+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आपको आज नए वातावरण में काम करने का मौका मिल सकता है। आपके अनुभव व कौशल से आपके पार्टनर्स और करीबी साथी सभी प्रभावित हैं और इनका प्रभाव आपके व्यापार पर भी देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

अंक 2  
अपने धन, सम्पर्क और संसाधनों का सही से प्रयोग करें। आज आपका पेशेवर जीवन बेहतरीन है और आपका दृष्टिकोण पहले से कहीं अधिक व्यावहारिक है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

अंक 3 
आपने अपनी प्राथमिकता सूची पर अच्छी तरह से काम किया है और इसके साथ ही आप सभी चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार हैं। प्रतिभा तभी प्राप्त की जा सकती है जब आप बड़े सपने देखते है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन

अंक 4 
अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं तो यह समय है उसमे बदलाव करने का जिससे न केवल आपको धन लाभ होगा बल्कि आपका विकास भी होगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 

अंक 5  
अपने सहकर्मियों के साथ भी आपके रिश्ते सुदृढ़ होंगे। इस समय ऋण, रोग या अन्य बाधाएं भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

अंक 6
कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

अंक 7 
नौकरी में आई समस्याओं को आप संघर्ष से दूर कर सकते हैं।  मौके का सही उपयोग कर के अपने करियर में चार चाँद लगाएं। आज केवल अपने बारे में सोचें। आत्मनिर्भरता के लिए यह अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

अंक 8
आज किसी नयी या बड़ी परियोजना की शुरुआत न करें और आप थोड़ा चिंतित भी महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए खुद पर विश्वास रखें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 

अंक 9 
अगर आप जीवन में जीत हासिल करना चाहते हैं तो बॉस या सह कार्यकर्ता से अच्छे रिश्ते बना कर रखें। लम्बे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं जिससे आपको खाली समय मिलेगा। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें