Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

डायमंड लीग के जरिये ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे Neeraj Chopra और Kishore Jena

May 9, 2024

डायमंड लीग के जरिये ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे Neeraj Chopra और Kishore Jena

दोहा: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंडल लीग के एक दिवसीय पहले चरण के जरिये पेरिस ओलंपिक की अपनी तैयारियां शुरू करेंगे। मौजूदा विश्व और एशियाई खेल चैम्पियन भारत के भालाफेंक स्टार चोपड़ा का सामना पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और ओलंपिक तथा विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश से होगा।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के किशोर जेना डायमंड लीग में पदार्पण करेंगे । उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 87 . 54 मीटर है जबकि चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ 89 . 94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। यूरोपीय चैम्पियन जर्मनी के जूलियन वेबर भी दस खिलाड़ियों में शामिल है जो लीग में उतरेंगे । इसके बाद लीग का दूसरा चरण 19 मई को मोरक्को में होगा। चोपड़ा यहां गत चैम्पियन भी हैं जिन्होंने 2023 में वालेश और पीटर्स को हराया था।

चोपड़ा ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘सफलता टीमवर्क पर निर्भर करती है । मेरे कोच और फिजियो का अपार योगदान है। को मेरी तकनीक की समीक्षा करते हैं और बताते हैं कि मेरे अनुकूल क्या होगा । हमारे पास स्ट्रेंथ ट्रेनिंग विशेषज्ञ भी है ।’’ पीटर्स ने 2022 में यहां 93 . 07 का थ्रो फेंका था । वहीं तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता वालेश 2023 डायमंड लीग चैम्पियन है और यहीं पर 2022 में उन्होंने 90 . 88 मीटर का थ्रो फेंका था।

चोपड़ा ने डायमंड लीग के तीन अलग अलग चरण जीते हैं और 2022 में चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल की थी। इसके बाद चोपड़ा तीन साल में पहली बार भारत में खेलेंगे । वह 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। जेना भी इसमें हिस्सा लेंगे। पुरूषों के क्वालीफाइंग दौर के भालाफेंक मुकाबले 14 मई को और फाइनल 15 मई को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें