Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद ‘Colin Munro’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ली विदा

May 10, 2024

T20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद ‘Colin Munro’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ली विदा

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने आगामी टी20 विश्व कप के लिये टीम में जगह नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिये एक टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 मैच खेलकर 3010 रन बनाये हैं।

टी20 क्रिकेट में उनका औसत 156 . 44 रहा। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने सभी टी20 स्पर्धाओं में मिलकर 10000 से अधिक रन बनाये हैं। उन्होंने 428 टी20 मैचों में 10961 रन बनाये हैं जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 141 . 25 रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये आखिरी मैच 2020 में भारत के खिलाफ टी20 खेला था।

मुनरो ने एक बयान में कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिये खेलना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से रहा । मैंने 123 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिस पर मुझे गर्व है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैने लंबे समय से नहीं खेला है लेकिन मुझे वापसी की उम्मीद बनी हुई थी। अब न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम के ऐलान के बाद मेरे लिये विदा लेने का सही समय है । वह दुनिया भर में टी20 लीग खेलते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें