Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

OMG! इस शख्स ने 20 करोड़ में खरीदा एक दुर्लभ कुत्ता, खासियत जानकर आप हो जायेंगे हैरान

May 10, 2024

OMG! इस शख्स ने 20 करोड़ में खरीदा एक दुर्लभ कुत्ता, खासियत जानकर आप हो जायेंगे हैरान

नई दिल्ली: आपने अपनी जिंदगी में कई ऐसे लोग देखे होंगे जो बेजुबान जानवरों से प्यार करते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनहन कुत्तों का बहुत शौक होता है और वह महंगे से महंगे नस्ल के कुत्ते खरीदते है। लेकिन बेंगलुरु के रहने वाले इस शख्स को कुत्तों से इतना प्यार है कि इसने 20 करोड़ रुपए का एक कुत्ता खरीदा है। यह कुत्ता काकेशियन शेफर्ड नस्ल का है। उन्होंने इस दुर्लभ नस्ल को हैदराबाद के ब्रीडर से खरीदा था।

उन्होंने इस कुत्ते का नाम कैडबॉम हैदर रखा है। 1.5 साल की उम्र के कुत्ते ने हाल ही में एक केनेल क्लब कार्यक्रम में भाग लिया जहां उसने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते नस्ल सहित 32 पदक जीते। यह एक रक्षक कुत्ता है जो पशुओं के झुंडों को पाल सकता है और उन्हें भेड़ियों और कोयोट्स से बचा सकता है। इस नस्ल का जीवन काल 10 से 12 वर्ष का होता है। यह कुत्तों की भारी नस्ल है जिसका वजन 77 किलो तक हो सकता है। यह एक बहुत ही मिलनसार कुत्ता है। यह नस्ल विशेष रूप से जॉर्जिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, ओसेटिया, दागेस्तान और रूस के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।

कौन हैं यह कुत्ता खरीदने वाला शख्स?


बेंगलुरु के रहने वाले इस शख्स का नाम एस सतीश है। इन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को सेलिब्रिटी डॉग ब्रीडर और अभिनेता कहता हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट महंगी कारों और मोटरसाइकिलों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। कुत्ते के साथ तस्वीरों में हायाबुसा, कावासाकी निन्जा जैसी मोटरसाइकिल और एक महंगी डर्ट बाइक दिखाई दे रही है। उन्होंने बीएमडब्ल्यू के साथ पोज भी दिया है।

महंगी कारों और कुत्तों के लिए उनका प्यार 2016 में तब सामने आया जब उन्होंने दो कोरियाई मास्टिफ कुत्तों को एक-एक करोड़ में खरीदा। उसने इन कुत्तों को चीन से आयात किया और उन्हें रोल्स रॉयस और रेंज रोवर कारों में हवाई अड्डे से घर लाया। 1990 में सतीश एक सेलिब्रिटी ब्रीडर बन गए।

उन्होंने Cadaboms Kennels नाम से एक कंपनी शुरू की। वह वर्तमान में इंडियन डॉग ब्रीडर्स के अध्यक्ष हैं। वह पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. के शिवराम के पुत्र हैं। उनकी कंपनी की वेबसाइट का कहना है कि वे कुत्ते की दुनिया के सभी क्षेत्रों में बहुत सक्रिय रहते हैं। कंपनी कुत्तों का आयात करती है, उनका प्रजनन करती है और डॉग शो आयोजित करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें