Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लियुआन ने लेवाई अनिको के साथ हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल का किया दौरा

May 10, 2024

फंग लियुआन ने लेवाई अनिको के साथ हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल का किया दौरा

स्थानीय समयानुसार 9 मई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की पत्नी लेवाई अनिको के साथ बुडापेस्ट में स्थित हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल का दौरा किया।

जब फंग लियुआन पहुंचीं, तो लेवाई और स्कूल के प्रिंसिपल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और छात्र उनके स्वागत के लिए चीन और हंगरी के राष्ट्रीय झंडे लेकर कतार में खड़े थे।

फंग लियुआन और लेवाई ने बड़ी रुचि के साथ चीनी कक्षा, पेपर-कटिंग और सुलेख जैसी पारंपरिक चीनी संस्कृति कक्षाओं को देखा। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्नेहपूर्ण आदान-प्रदान किया। फंग लियुआन ने कहा कि हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल चीन-हंगरी मित्रता का प्रतीक है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि छात्र बहुत अच्छी चीनी भाषा बोल रहे हैं। आशा है कि छात्र चीनी भाषा और चीनी संस्कृति सीखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, और चीन-हंगरी मित्रता को विकसित करने के लिये सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

गौरतलब है कि हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल की स्थापना वर्ष 2004 में हुई। यह स्कूल पूर्णतः द्विभाषी पब्लिक स्कूल है जहां बारह साल से चीनी और हंगेरियन दोनों भाषाएं पढ़ाई जाती हैं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें