Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 116, 143 लोग लापता

May 11, 2024

ब्राजील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 116, 143 लोग लापता

साओ पाउलो: दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया, ‘143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं और लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है। एजेंसी ने कहा कि तूफान से कुल 1,947,372 लोग प्रभावित हुए हैं।

जबकि 70,863 लोगों को सुरक्षाबलों और बचावकर्ताओं ने बचाया। गुइबा नदी में बाढ़ आने के बाद पोर्टो एलेग्रे का सालगाडो फिल्हो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सेवा से बाहर हो गया है। 29 अप्रैल के बाद से बारिश और बाढ़ ने अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा पर स्थित शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक रियो ग्रांडे डो सुल के इतिहास में सबसे खराब जलवायु त्रासदी का कारण बना है, जहां 437 से अधिक नगर पालिकाएं तूफान से पीड़ित हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें