Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलते ट्राले पर लदी पराली में लगी आग; बाजार में बना अफरातफरी का माहौल, मौके पर पहुंचा अग्निशमन विभाग

May 11, 2024

चलते ट्राले पर लदी पराली में लगी आग; बाजार में बना अफरातफरी का माहौल, मौके पर पहुंचा अग्निशमन विभाग

हिमाचल: उपमण्डल ज्वाली के तहत ज्वाली बीच बाजार में सड़क पर चलते ट्राले में लादी गई पराली में अचानक आग लग गई। बीच बाजार में चल रहे ट्राले में आग की लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मचं गई। वहीं साथ लगती दुकानों के दुकानदारों ने अग्नि विभाग की इसकी सूचना दी व मौके पर विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया व बड़ा हादसा टला। ट्राला चालक सरताज सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का नहीं मालूम लग पाया। वहीं ज्वाली अग्नि शमन विभाग के प्रभारी राजिन्द्र कुमार ने बताया कि ट्राले में लदी हुई पराली में अचानक आग लगने से पराली जल कर राख हो गई। जिसमें मौके पर अग्नि शमन विभाग फायरमैन संजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह व चालक राकेश कुमार द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें