Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी की मंशा है एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा करना : केजरीवाल

May 11, 2024

मोदी की मंशा है एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा करना : केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) लोकसभा चुनाव जीत गयी तो विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डालकर एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा किया जाएगा। केजरीवाल ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘आप’ को कुचलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के चार सबसे बड़े नेता को जेल में भेजने के बाद भी उनकी पार्टी और मजबूती से उभरी है। प्रधानमंत्री ‘आप’ को कुचलना चाहते हैं। यह जनतंत्र नहीं है इसे देश की जनता नहीं पसंद करती है। उन्होंने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने देश के सबसे भ्रष्ट लोगों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया है।

उन्हें अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखनी होगी। प्रधानमंत्री देशवासियों को बेवकूफ समझने की भूल न करें। ” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन शुरु कर रखा है। वह एक राष्ट्र एक नेता की राह पर चल रहे है। इसमें सभी विपक्ष को खत्म कर देंगे। अगर वह चुनाव जीत गये तो विपक्ष के बाकी सारे नेता जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के नेताओं की भी राजनीति खत्म करने पर लगे हैं। इस बार अगर चुनाव जीत गये तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बदल देंगे। इससे पहले उन्होेंने कई राज्यों में भाजपा के दिग्गज नेताओं को किनारे लगाने का काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें