Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांदीपोरा में हथियार, गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

May 12, 2024

बांदीपोरा में हथियार, गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बांदीपोरा में संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया और इस दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्तौल, पिस्तौल मैगजीन और राउंड सहित कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। इस सिलसिले में पेठकोटे थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एक्स पर कहा, ‘‘एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, बांदीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पेठकोटे थाना में कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें