Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजार Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

May 13, 2024

घरेलू बाजार Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

 

Stock Market Opening :- विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 462.33 अंक गिरकर 72,202.14 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 125.8 अंक फिसलकर 21,929.40 पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। सूचकांक में सूचीबद्ध कंपनियों में से केवल सन फार्मा के शेयर में तेजी आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,117.50 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें