संगरूर: यह चुनाव पंजाब को देश के विकास से जोड़ने का है, जिसकी शुरुआत संगरूर से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद खन्ना ने की है। यह बात आज पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए व्यक्त किए। संगरूर से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद खन्ना अरविंद खन्ना ने आज नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर संगरूर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद खन्ना, प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़ समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर सुनील जाखड़ ने लोगों से विकास के लिए वोट करने की अपील की हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में हिंदू सिख समुदाय को तोड़ने की कोशिश की, अब संगरूर के लोगों को सुखपाल खैरा के माध्यम से कांग्रेस हाईकमान से सवाल पूछना चाहिए कि इस संबंध में उनका क्या रुख हैं।