Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट बीजेपी में हुए शामिल

May 13, 2024

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट बीजेपी में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिमला के कद्दावर नेता मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है।

मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश के हर वर्ग–समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं। मंगलेट ने कहा कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें