Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल व हैडफोन चोरी

May 14, 2024

चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल व हैडफोन चोरी

बटाला: चोरों ने जीटी रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए के मोबाइल व हैडफोन चुरा लिए, जबकि चोरी किए लैपटॉप को वह पास की ही दुकान के बाहर फैंक कर चला गया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो चुकी है। जानकारी देते हुए नितिन मोबाइल शॉप के मालिक सुखदेव महाजन ने बताया कि शनिवार को वह बच्चों के साथ रोजाना की तरह दुकान को बंद करके गए थे रविवार छुट्टी होती है जबकि सोमवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर जानकारी दी कि आपकी दुकान का शटर नीचे से टूटा हुआ है जब दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर नीचे से तोड़ा गया था जबकि तोड़ने वाला हथियार लक्कड़ का एक बहुत बड़ा मुठा पास पड़ा हुआ था। सुखदेव महाजन ने बताया कि इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आकर दुकान खुलवाई और अंदर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में से 4 महंगे मोबाइल, 6 के करीब महंगे एयरपोर्ड एक लैपटॉप सहित दुकान में पड़ी एक गुल्लक ले गया। सुखदेव महाजन ने बताया कि चोर दुकान से थोडी दूर लैपटॉप फैंक गए लेकिन लैपटॉप वाले बैग में सारे मोबाइल डाल के ले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें