Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला,जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स

May 14, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला,जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स

 

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मौजूदा चुनाव के साथ-साथ विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है।

परिणाम आने के बाद इसके कम होने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव के बराबर है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 83.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.26 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,498.92 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें