Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल

May 15, 2024

घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शरुआती कारोबार में 138.53 अंक चढक़र 73,243.14 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 60.7 अंक की बढ़त के साथ 22,278.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,065.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें