Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक और चिराग

May 15, 2024

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक और चिराग

बैंकॉक :- भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरूष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई । शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 34 मिनट में 21.13, 21.13 से जीत दर्ज की ।

अब उनका सामना चीन के शिहाओ नान और जेंग वेइ हान से होगा । महिला एकल में अष्मिता चालिहा ने इंडोनेशिया की एस्टर नुरूमी त्रि वार्दोयो को 19.21, 21.15, 21.14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा । युइ ने भारत की मालविका बंसोड़ को 21.11, 21.10 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें