Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी मां महबूबा मुफ्ती के प्रचार के लिए पुंछ पहुंचीं उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती

May 15, 2024

अपनी मां महबूबा मुफ्ती के प्रचार के लिए पुंछ पहुंचीं उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती

पुंछ: अपनी मां महबूबा मुफ्ती के प्रचार के लिए बुधवार को इल्तिजा मुफ्ती पुंछ पहुंचीं। महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी से सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर अब चुनाव 25 मई को होने हैं। इल्तिजा मुफ्ती पुंछ डाक बंगले से रोड शो करते हुए मंडी की तरफ रवाना हुईं। मंडी में दिनभर कई कार्यक्रमों और रोड शो करेंगीं। इस दौरान महबूबा मुफ्ती के लिए समर्थन जुटाएंगीं। पुंछ में मीडिया से बात करते हुए इल्तिजा ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जो काम किए पुंछ के लोगों के लिए किए हैं। वे उसको लेकर ही प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान इल्तिजा ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के समय में हुए कामों को गिनवाया। आगे कहा कि वे अन्य दलों की तरह लोगों को लड़ाने का काम नहीं करते हैं। लोगों को जाति और मजहब के नाम पर बांटने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अमन और सकारात्मकता का संदेश लेकर पुंछ पहुंची हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें