Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईटीटी मास्टर के हत्याकांड को पुलिस ने 48 घंटों में किया ट्रेस

May 16, 2024

ईटीटी मास्टर के हत्याकांड को पुलिस ने 48 घंटों में किया ट्रेस

धूरी: डी.एस.पी. धूरी तलविन्दर सिंह गिल ने अपने दफ़्तर में बुलाई प्रैस कान्फ््रेंस दौरान जानकारी देते बताया कि सरताज सिंह चाहल जिला पुलिस प्रमुख संगरूर के दिशा निदेशरें के अंतर्गत जिला पुलिस संगरूर द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना शेरपुर के एरिया में हुए अंधे कत्ल को 48 घंटों में ट्रेस करके दो मुलजिमों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।


उन्होंने बताया कि बीती 9 मई को जरनैल सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी जुझार सिंह नगर नजदीक मनसा देवी मंदिर मलेरकोटला ने पुलिस के पास सूचना दी कि उसका लडका साहिब सिंह (38) जो सरकारी प्राईमरी स्कूल वजीदपुर बदेशा में ईटीटी. अध्यापक लगा हुआ था, जो 9 मई को प्रात: अपनी ड्यूटी पर मोटरसाईकल पर सवार होकर गाँव वजीदपुर बदेशा गया था और राजविन्दर सिंह हैड टीचर सरकारी प्राईमरी स्कूल वजीदपुर बदेशा ने जरनैल सिंह को फोन पर बताया कि साहिब सिंह का ड्रेन नाला की पटड़ी बाहद्द वजीदपुर बदेशा पर किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी छाती पर कोई बरछा या घोंप के साथ वार करके उसका कत्ल कर दिया है जिस पर जरनैल सिंह के ब्यान पर मुकदमा नंबर 36 तारीख 09 मई धारा 302 आई. पी. सी. थाना शेरपुर बरखिलाफ अज्ञात व्यक्ति दर्ज रजिस्टर करके तफ्तीश अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि मुकदमा को ट्रेस करने के लिए पलविन्दर सिंह चीमा कप्तान पुलिस (इन्नवैस्टीगेशन) संगरूर की निगरानी में गुरदेव सिंह धालीवाल उप कप्तान पुलिस (डिटैकटिव) संगरूर और डी. एस. पी. धूरी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप सिंह इंचार्ज सी. आई. ए बहादर सिंह वाला और इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह मुख्य अफसर थाना शेरपुर समेत पुलिस पार्टी की अलग- अलग टीमें बनाकर टैकनिकल ढंग से तफ्तीश अमल में लाई गई और तफ्तीश दौरान मुकदमा में जगतार सिंह उर्फ तारी और हरजोत सिंह उर्फ जोत निवासी कंगणवाल (मलेरकोटला) को नामजद करके गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें