Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan को प्रेरणा मानते हैं Nawazuddin Siddiqui, बोले ‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ में स्क्रीन शेयर करना एक दिलचस्प सफर रहा

May 16, 2024

Aamir Khan को प्रेरणा मानते हैं Nawazuddin Siddiqui, बोले ‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ में स्क्रीन शेयर करना एक दिलचस्प सफर रहा

मुंबई :- बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय और बहुमुखी भूमिकाओं पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आमिर खान को अपनी प्रेरणा मानते हैं। फिल्म इंडस्ट्री आज उनकी गिनती सबसे बेहतरीन कलाकारों में होती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों की दुनिया में बहुत लंबा सफर तय किया है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत एक बहुत छोटे से रोल से की थी और आज ये लोगो के पसंदीदा कलाकार बन चुके है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ में काम किया है। नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की है।

उन्होंने बताया कि सेट पर और सेट के बाहर, आमिर खान के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है। नवाजउद्दीन ने बताया,‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ दोनों में आमिर के साथ स्क्रीन शेयर करना एक दिलचस्प सफर रहा है। सेट के बाहर भी हमारा रिश्ता उतना ही मजबूत था, आपसी सम्मान और एक अनकही समझ से भरा हुआ। आमिर का अपने काम के प्रति समर्पण और जुनून वाकई प्रेरणादायक है, और हमारी चर्चा अक्सर स्क्रिप्ट और दृश्यों से परे होती थी, हमें सिनेमा पर चर्चा करना बहुत पसंद था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें