Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाटर वर्क्‍स की डिग्गी में डूबने से 8 वर्ष के बच्चे की मौत

May 17, 2024

वाटर वर्क्‍स की डिग्गी में डूबने से 8 वर्ष के बच्चे की मौत

अबोहर: निकटवर्ती गांव दुतारांवाली में वाटर वर्क्‍स की डिग्गी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। करीब 4 घंटे बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार दुतारांवाली निवासी अंश पुत्र सुनील कुमार 8 वर्ष अपने दो साथियों के साथ वाटर वर्क्‍स की डिग्गी के निकट खेल रहा था कि अचानक वह डिग्गी में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे बाद बुधवार देर शाम को बच्चे को डिग्गी से बाहर निकाला जा सका। बच्चे को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार वाले रात को ही बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव अपने घर ले गए। गांव वासियों ने बताया कि डिग्गी के आसपास न ही कोई चौकीदार तैनात है और न ही डिग्गी के चारों तरफ कोई जाली लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें