Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google Cloud ने भारत में लॉन्च किया एआई संचालित क्षेत्रीय सिक्योरिटी ऑपरेशन

May 18, 2024

Google Cloud ने भारत में लॉन्च किया एआई संचालित क्षेत्रीय सिक्योरिटी ऑपरेशन

 

मुंबई :- डाटा के स्थानीयकरण के नियमों का पालन करते हुए गूगल क्लाउड ने शुक्रवार को एआई संचालित क्षेत्रीय सिक्योरिटी ऑपरेशन (एसईसीओपीएस) को भारत में लॉन्च किया। गूगल क्लाउड सिक्योरिटी की भारत प्रमुख ज्योति प्रकाश ने कहा, ‘आज के इस कठिन दौर में, जहां अच्छी दक्षता वाले लोगों की कमी है और लोगों को तुरंत नए और तत्काल समाधान की आवश्यकता है। ऐसे में गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में जेमिनी ग्राहकों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।

इसकी मदद से कंपनियां अपना कंज्यूमर डाटा मुंबई रीजन में स्थित गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में रख सकती हैं। कंपनी ने बताया कि नया सिक्योरिटी ऑपरेशन सरकारी के साथ निजी कंपनियों का भी सुरक्षित क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने में मदद करेगा। गूगल क्लाउड सिक्योरिटी ऑपरेशन प्लेटफॉर्म को टीमों को सिक्योरिटी ऑपरेशन सैंटर (एसओसी) देने के लिए विकसित किया गया है।

इसमें मैनुअल प्रोसैस को कम करने के लिए गूगल की ओर से जेमिनी को भी इसमें जोड़ा गया है। पीडब्लूसी इंडिया के ट्रांसफॉरमेशन में साझेदार और मैनेज्ड सर्विसेज लीडर, संग्राम गायाल ने कहा, ‘एआई से संचालित सिक्योरिटी ऑपरेशन आने से संस्थाओं में साइबर जोखिम का खतरा कम हुआ है और किसी साइबर खतरे के जल्दी पता लगने के कारण काम में भी सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें