Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cannes Festival के रेड कार्पेट पर उतरना जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह : Pop star King

May 18, 2024

Cannes Festival के रेड कार्पेट पर उतरना जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह : Pop star King

मुंबई: सिंगर-सॉन्गराइटर और रैपर किंग 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर चले। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पॉप आर्टस्टि बन गए। किंग ‘मान मेरी जान’, ‘तू आके देखले’ और ‘उप्स’ जैसे अपने लोकप्रिय ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। अनुभव के बारे में बात करते हुए किंग ने कहा,

‘यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं, बल्कि वहां मौजूद सभी प्रतिभाशाली भारतीय म्यूजिशियन का प्रतिनिधित्व करने के बारे में है। कान फिल्म फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा, दुनिया को यह दिखाने का मौका मिला कि भारतीय म्यूजिक क्या कर सकता है।‘ किंग ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया शानदार सिल्क ब्लेजर पहना था।

किंग ने कहा, ‘मैं एक भारतीय डिजाइनर का आउटफिट पहनना चाहता था और अपने देश का एक हिस्सा अपने साथ लाना चाहता था। मेरे आउटफिट का कपड़ा और काम आपको हमारी हैंडलूम इंडस्ट्री की प्रतिभा को दिखाता है।‘ किंग शाम के मुख्य कार्यक्रम, ‘काइंड्स ऑफ काइंडनेस’ में भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें