Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cannes Film फेस्टिबल मे Aishwarya Rai और Kiara Advani ने बिखेरा अपना जलवा , शेयर की कुछ तस्वीरें

May 18, 2024

Cannes Film फेस्टिबल मे Aishwarya Rai और Kiara Advani ने बिखेरा अपना जलवा , शेयर की कुछ तस्वीरें

मुंबई :- बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरा है। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक ने लोगों का ध्यान खींचां। वहीं कान्स में डेब्यू करने वालीं कियारा आडवाणी का पहला लुक भी चर्चा में है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के पहले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। पहले दिन के बाद वह दूसरे दिन भी अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहीं।

वहीं, ऐश्वर्या के अलावा लोगों की नजरें कियारा आडवाणी पर भी टिकी हैं, जो इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। कियारा आडवाणी ने रेड कार्पेट से पहले मीडिया इंट्रैक्शन के लिए रेडी लुक से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले कियारा ने फ्रेंच रिवेरा से अपना पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया था। उन्होंने डीप नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट व्हाइट गाउन में स्टाइलिश एंट्री ली है। सेलिब्रिटी डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में कियारा किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं।

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में कियारा व्हाइट हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें डीप नेकलाइन है। उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी स्टाइलिश अंदाज में कार से बाहर उतरती हैं और कैमरे के सामने किलर पोज देने लगती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें