Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World cup: वर्ल्ड कप के लिए तैयार हुई भारतीय टीम, खिलाड़ी इस दिन होंगे न्यू-यॉर्क रवाना

May 18, 2024

T20 World cup: वर्ल्ड कप के लिए तैयार हुई भारतीय टीम, खिलाड़ी इस दिन होंगे न्यू-यॉर्क रवाना

T20 World cup: आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसमें भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम शामिल खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।

अब 25 मई को रवाना होंगे खिलाड़ी

भारत के अधिकांश क्रिकेटर और सहयोगी स्टाफ टी20 विश्व कप के लिए 25 मई को न्यूयॉर्क रवाना होंगे, जबकि बाकी 26 मई को आईपीएल फाइनल के बाद जाएंगे। इससे पहले आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी टीमों के सदस्यों को 21 मई को रवाना होना था लेकिन बाद में योजना में बदलाव हुआ। अब वह 25 मई को रवाना होंगे।

पहले बैच के साथ यह खिलाड़ी होंगे रवाना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह , अक्षर पटेल और सहयोगी स्टाफ 25 मई को रवाना होगा। पहले जत्थे को 21 मई को जाना था लेकिन भारतीय टीम एकमात्र अभ्यास मैच एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है तो खिलाड़ियों को घर पर कुछ अतिरिक्त समय मिल जाएगा।’ आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 27 मई को रवाना होंगे।

आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत ग्रुप-ए में शामिल है जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का सामना 09 जून को न्यूयॉर्क में होगा।

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है…

रोहित शर्मा (कप्तान ), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें