Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में लापरवाह बस चालक की वजह से हुआ हादसा, युवक की हादसे में मौत, 6 छात्राएं घायल

May 19, 2024

हरियाणा में लापरवाह बस चालक की वजह से हुआ हादसा, युवक की हादसे में मौत, 6 छात्राएं घायल

पानीपत में स्थित जीटी रोड पर बस और लोडिंग ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसा पुलिस लाइन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ। बस चालक बस को तेज गति और लापरवाही के साथ सड़क पर दौड़ा रहा था। जब नियंत्रण खोया तो बस चालक बस से नीचे कूद गया। और बस जाकर सड़क के किनारे खड़े खराब लोडिंग ऑटो से टकरा गई।

सभी छात्र कैथल से परीक्षा देकर वापस दिल्ली लौट रहे थे।कैथल।के राजौंद में स्थित कॉलेज में विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल एग्जाम था। एग्जाम होने के बाद बस में सवार हो सभी दिल्ली के लिए निकल पड़े। इसके अलावा बस में मैनेजर मनीष शर्मा भी मौजूद था।बस चालक बस को अत्यंत तेज गति और लापरवाही के साथ चला रहा था।

मनीष शर्मा निवासी B ब्लॉक, विकास कुंज, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को हादसे में काफी चोटें आई है। मनीष की हालत ज्यादा खराब थी। हादसे में युवक को शरीर में कई जगह चोटें लगी थी। खून भी बह गया था। चिकित्सकों के कहना है की मनीष को अंदरूनी चोटें भी आई थी। हादसे के बाद मनीष को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

चालक अपनी धुन में बस को लापरवाही के साथ दौड़ा रहा था। सभी के बार बार समझने पर भी वह अपनी ही करता रहा। बस चालक ने तेज गति में ही 2 बार कट मारा। पहले पानीपत में जीटी रोड पर और दूसरी बार पानीपत पुलिस लाइन से दिल्ली के तरफ जाते समय।

दूसरी बार कट मारते वक्त बस का संतुलन बिगड़ गया। और तेज गति के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया। जिस कारण से बस में सवार छात्राएं और अन्य युवक बस के टकराते ही घायल हो गए। बस चालक अपनी जान बचाने के लिए बस से पहले ही कूद गया।

बस सीधा जाकर सड़क किनारे खड़े खराब वाहन जो लोडिंग के काम में लिया जाता है, उसमे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में मौजूद सभी को चोटें आई है। सभी छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें