Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वस्थ रहना है तो छोड़े Fast food, Patanjali के डाक्टरों ने दिए योग के गुर

May 19, 2024

स्वस्थ रहना है तो छोड़े Fast food, Patanjali के डाक्टरों ने दिए योग के गुर

गुरुग्राम: अगर स्वस्थ रहना है तो योग अपनाएं। नकली ऑक्सीजन से बचना है तो रोज प्राणायाम जरूर करे। यह कहना है पतंजलि के डाक्टरो का. पतंजलि ने साइबर सिटी के कमला नेहरू पार्क में योग शिविर का आयोजन किया था। पतंजलि के डॉक्टर की माने तो योग निरोग रखता है।

24 घण्टे में कुछ समय अपने लिए भी निकालना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास समय की कमी है। ऐसे में योग करके ही स्वस्थ रहा जा सकता है। खानपान का भी बहुत महत्व है।आजकल लोग फ़ास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल करने लग गए है जो कि बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है।

अगर स्वस्थ रहना है तो लाइफ स्टाइल को बदलना होगा। रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठने की आदत आधी बीमारियों को दूर करती है। सुबह अगर कुछ देर ही सही योग, प्रणायाम किया जाए तो डॉक्टर की आवश्यकता नही पड़ेगी। योग सब रोगों को दूर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें