Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

May 19, 2024

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन ने 18 मई को दुशांबे में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। वांग यी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से इमोमाली रहमोन को स्नेहपूर्ण अभिवादन और शुभकामनाएं दीं। वांग यी ने कहा कि पिछले साल मई में राष्ट्रपति चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन गए थे और चीन की राजकीय यात्रा की थी।

दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त रूप से चीन-ताजिकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय की स्थापना की घोषणा की, जिसने द्विपक्षीय संबंधों के विकास का लक्ष्य स्पष्ट किया और दोनों देशों के लोगों व विश्व को एक सकारात्मक संकेत भेजा। चीन अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास पथ अपनाने में ताजिकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा, और ताजिकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली बाहरी ताकतों का दृढ़ता से विरोध करता रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्थिति में आए व्यापक बदलाव के बावजूद चीन हमेशा ताजिकिस्तान का भरोसेमंद दोस्त और साझेदार रहेगा।इमोमाली रहमोन ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए कहा। रहमोन ने कहा कि चीन के प्रति संबंधों को बढ़ावा देना ताजिकिस्तान की विदेश नीति की प्राथमिकता दिशा है। ताजिकिस्तान दृढ़ता से एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है और मानता है कि थाइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है।

वे चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को घनिष्ठ करने, अर्थव्यवस्था और व्यापार, ऊर्जा, खनिज, परिवहन, कृषि, हरित उद्योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त रूप से “तीन बुरी ताकतों” का समान मुकाबला करने और ताजिकिस्तान-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। ताजिकिस्तान बहुपक्षीय मंचों पर चीन के साथ घनिष्ठ समन्वय और एक-दूसरे का समर्थन करने को तैयार है। यात्रा के दौरान वांग यी ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री मुहरिद्दीन के साथ भी बातचीत करेंगे।

(मीनू)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें