Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update :- भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 47 डिग्री के पार , IMD ने किया 5 दिनों का हीटवेव अलर्ट जारी

May 20, 2024

Weather Update :- भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 47 डिग्री के पार , IMD ने किया 5 दिनों का हीटवेव अलर्ट जारी

इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। देश के कई राज्यों में लोगो को चिलमिलाती धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वही कई राज्यों में बारिश ने मौसम के तापमान में गिरावट आयी है। आपको बता दे कि राजस्थान ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश मेत कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। वही IMD ने अनुसार हिमालचल प्रदेश के ऊना का तापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों के लोगो को भी चिलमिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में जारी है गर्मी का प्रकोप

आज देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली , बिहार, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान रहे। तो वही राजस्थान , हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों में लू और गर्म हवाए चली। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब , हरियाणा ,उत्तर प्रदेश , दिल्ली , हिमाचल प्रदेश , गुजरात में 22 और 23 तक लू चलने की संभावना है।

5 दिनों का Heatwave Alert
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मैदानी इलाकों में गर्म और गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वही मध्य भारत में भी गर्म हवा की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, तेज गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें