Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मतदान कर विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका, जेपी नड्डा की अपील

May 20, 2024

मतदान कर विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका, जेपी नड्डा की अपील

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांचवे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं खासकर युवा मतदाताओं से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की है। जेपी नड्डा ने एक्स पर हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए पोस्ट कर कहा, ‘आज पांचवें चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग कर विकसित भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील करता हूं।‘

नड्डा ने आगे कहा, ‘आपका प्रत्येक वोट युवा, महिला, गरीब व किसान को सशक्त करने के साथ उनकी उन्नति व समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। मां भारती के भाग्य व भविष्य को आकार देगा। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें