Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में महिला ने चाचा ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, प्रशासन से की क़ानूनी करवाई की मांग

May 20, 2024

कपूरथला में महिला ने चाचा ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, प्रशासन से की क़ानूनी करवाई की मांग

कपूरथला: ज़िले के महशूर चिड़ी के ढाबा पर बीती रात एक महिला से उस के पारिवारिक सदस्यों दुवारा मारपीट करने का मामला सरकारी हॉस्पिटल कपूरथला से सामने आया है। जहां पीड़ित महिला ने बताया कि कपूरथला का महशूर चिड़ी का ढाबा उनके ससुर के नाम पर है जिसमे उनके पति अपने पिता के साथ पिछले कई सालो से ढाबा चला रहे थे। लेकिन ससुर की मृत्यु होने के बाद उनका पति ये ढाबा चला रहा था। लेकिन बीमारी के चलते उनके पति की भी मौत हो गई।

जिस के बाद पीड़ित महिला ने बताया कि ससुर और पति के मौत के बाद उनके चाचा ससुर ने उनके ढाबे पर ज़बरन कब्ज़ा कर लिया। महिला ने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत एसएसपी कपूरथला पुलिस को दे रखी है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के मोहत बार व्यक्तियों ने भी फैसला करवाया लेकिन उनका चाचा ससुर उनका ढाबा नहीं छोड़ा। महिला बीती रात को बात करने अपने ढाबे पर गई थी लेकिन उनके चाचा ससुर ने पहले से ही कुछ लोग बुला रखे थे उस ने और वहां मजूद लोगो ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान महिला घायल हो गयी। पीड़ित महिला ने बताया कि वहां मौजूद ढाबे पर दाल लेने आई महिला ने उसे उन लोगो से बचाया और सिविल हॉस्पिटल इलाज के लिए दाखिल करवाया। पीड़ित महिला के अनुसार उनके दो बच्चे हे जिस का पालन पोषण उसी ढाबे से चलता है। लेकिन अब ढाबे पर उस के चाचा ससुर ने जबरन कब्ज़ा कर रखा। पीड़ित महिला ने एसएसपी कपूरथला से इंसाफ की गुहार लगते हुए ढाबे पर कब्ज़ा किए लोगो के खिलाफ क़ानूनी करवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें